पुरई आंगनबाड़ी में मनाया वजन त्यौहार

उतई ।ग्राम पंचायत पुरई के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक एक मे 4 सितंबर को वजन त्योहार मनाया गया। शासन की जनकल्याणकारी योजनानुसार महिला बाल विकास विभाग द्वारा देश से कुपोषण के अभिशाप को मिटाने बाल्यकाल से ऊंचाई और वजन की सतत निरिक्षण आंगनवाड़ी केंद्रो मे किया जाता है। इसी कड़ी मे ग्राम पंचायत पुरई के आंगनवाड़ी मे आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत पुरई की सरपंच उमा रिगरी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कु नेहा साहू, सहायिका पुष्पा यादव, मितानीन अंजू साहू, सुष्मा साहू, लता त्रिपाठी, पंचगण और ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *