तीज महोत्सव के संबंध में बैठक अमलेश्वरडीह 💐💐💐💐 तहसील साहू संघ पाटन के निर्देशानुसार परिक्षेत्रीय साहू संघ झीट का बैठक स्थानीय साहू समाज अमलेश्वरडीह में रखा गया। जिसमें सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों द्वारा मां कर्मा के आरती पुजन पश्चात स्वागत किया गया। इस बैठक में उपस्थित परिक्षेत्रीय साहू संघ झीट के अध्यक्ष कल्याण सिंह साहू ने बताया कि तहसील साहू संघ पाटन के तत्वावधान में 10सितंबर 2023 को तीज महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें महिलाओं को समाज में भागीदारी बनाए रखने के लिए तहसील साहू संघ पाटन का यह एक अच्छा प्रयास है इस कार्यक्रम में सभी महिलाओं को भाग लेना चाहिए। परिक्षेत्रीय अध्यक्ष ने आगे बताया कि इस प्रकार के आयोजन से महिलाओं को समाज से जोड़ कर रखा जायेगा जिससे सामाजिक संगठन मजबूत हो। बैठक का संचालन परिक्षेत्रीय सचिव न्याय प्रकोष्ठ युगल किशोर साहू ने किया। इस बैठक में परिक्षेत्रीय अध्यक्ष कल्याण सिंह साहू, उपाध्यक्ष सुखदेव साहू, परिक्षेत्र झीठ के स्थानीय अध्यक्ष अमलेश्प्रचार सचिव डोमन साहू, युगल किशोर साहू, मिडिया प्रभारी परसराम साहू, तहसील साहू संघ पाटन के संगठन सचिव गायत्री साहू, स्थानीय अध्यक्ष रामनारायण साहू उपाध्यक्ष नवल किशोर साहू ताम्रध्वज साहू होरी लाल साहू गायत्री साहू , दामिनी साहू ललिता साहू और अन्य सामाजिक सदस्य उपस्थित थे। इसी क्रम में स्थानीय साहू समाज दुर्गा नगर अमलेश्वर एवं स्थानीय साहू समाज भोथली में भी रखा गया परिक्षेत्र के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
तहसील साहू संघ पाटन का अमलेश्वरडीह में तीज महोत्सव के संबंध में बैठक
