जामगांव(R) में बनेगा पुलिस थाना,भनसूली के पास 5 एकड़ जमीन चिन्हांकित

पाटन. ग्रामीण अंचल और दूरस्थ इलाकों में अपराध पर नियंत्रणऔर प्रशासनिक कसावट लाने के लिए जल्द ही जामगांव आर में नया थाना की शुरुवात होगी । पीएचक्यू की मंजूरी के बाद अब विभाग इसकी तैयारी में जुट गया है, वित्तीय वर्ष 2021-22 के बजट में राज्य सरकार की स्वीकृति मिलने के बाद यहां नए थाना भवन के लिए जमीन तलाशने का काम पूरा हो चुका है। जानकारी के अनुसार जामगांव आर में बनने वाले नए थाना क्षेत्र अंतर्गत 20 पंचायत के 24 गांवों को शामिल किया जा रहा है.जिसमे जामगांव (आर), गुढ़ियारी, पौंहा, भैसबोड़, कुम्हली, टेमरी, नवागांव, बेल्हारी, किकिरमेटा,धमना सहित अन्य ग्राम शामिल होगा। बताया गया कि इसके लिये जामगांव आर बेल्हारी मार्ग में भनसूली मोड़ के पास 5 एकड़ की जमीन चिन्हित कर लिया गया है ।

गुरुवार शाम को दुर्ग एसपी अजय यादव एवं अति पुलिस अधीक्षक ग्रामीण लखन पटले ने भनसूली में थाने के लिये चिन्हाकित भूमि का निरीक्षण किया ,अफसरों के मुताबिक नया थाना बनने तक जामगांव आर के पुराने पंचायत भवन से थाना का कामकाज संचालित होगा,अधिकारियों ने जामगांव आर में वैकल्पिक रूप से लगने वाले थाना भवन का भी जायजा लिया ! इस दौरान पाटन एसडीओपी आकाशराव गिरिपुजे,रानितराई थाना प्रभारी सीताराम ध्रुव,सरपंच राजकुमार ठाकुर,भन्सुली सरपंच उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *