पाटन में पिछले 23 साल से कका भतीजा के मया का पिक्चर चल रहा है-अमित जोगी

पाटन। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन मंगलवार को जनपद पंचायत पाटन के सामने आयोजित किया गया। जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के पाटन पहुंचते ही कार्यकर्ताओं द्वारा जोशिला स्वागत किया गया।
कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमित जोगी ने कहा मेरा पाटन के बीच के जो रिश्ता है कोई पार्टी का रिश्ता नही परिवार एवम दिल का रिश्ता है । अजीत जोगी  से जुड़े पाटन के किस्सा को  सभा में बताया की अमेरिका की सभा में कहा था कि अमरीका के  बास्टन जैसे पाटन को बनाने का सपना था। पाटन की  माटी में वो ऊर्जा है जो  सभी को आगे बढ़ाती है। आज पाटन में विकास की नही बल्कि दारू की गंगा बह रही है। कका के  राज में गाँव-गाँव मे दारू बिक  रहा है। दिल्ली के केजरीवाल सरकार जब कोरोना काल में घर- घर चावल पहुंचा रही थी तब भूपेश सरकार ने कोरोना काल में घर-घर पहुंच दारू  पहुंचाने  का काम  किया है। बिजली  बिल हाफ नहीं हुआ लेकिन बिजली कटौती  बढ़ गया। छत्तीसगढ में दो टेक्स चल रहे है। घोटालों के बाद भी मुख्य्मंत्री मुख्य आरोपी होने पर भी केंद्र सरकार की सेटिंग के कारण गिरफ्तार नही कर रहे है। श्री जोगी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं सांसद विजय बघेल पर चुटकी लेते हुए कहा कि दोनो के बीच के रिश्ते को क्या कहते कहते हुए कहा की पाटन में पिछले 23 साल से कका भतीजा के मया पिक्चर चल रहा है।


अमित जोगी ने मंच से भूपेश बघेल को पांच पुरस्कार दिया। पहली पुरस्कार घोटाले के सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाला पुरुष्कार,गरीब का आवास हजम करने का पुरस्कार,नियमतिकरण की वादा खिलाफी,अनुसूचित जाति का आरक्षण 16 से 13 प्रतिशत करने एवं सरगुजा व बस्तर के आदिवासी की जमीन को बेचने का पुरस्कार भूपेश बघेल के फोटो को दिया। मंच संचालन भगवानु नायक ने किया आभार प्रदर्शन पाटन विधानसभा अध्यक्ष शीतकरण महिलवार ने दिया।
मौके पर प्रमुख रूप से कार्यक्रम प्रभारी सूर्यकांत तिवारी, ओम टण्डन,रीति देशलहरा,जहीर खान,प्रदीप साहू,सौरभ कामड़े, रोहित बंजारे,पिलाराम देवांगन, महेश देवांगन,फिरोज खान,डोगेश्वर सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *