पाटन। व्यक्ति के जीवन मे खेलो का बहुत अधिक महत्व है, खेलो के माध्यम से आप अपने कैरियर को संवार सकते है, खेलो से छात्र छात्राओं का मानसिक व शारीरिक विकास संभव है उक्त बाते पाटन महाविद्यालय प्राचार्य डॉ शोभा श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पाटन कालेज क्रीड़ा विभाग द्वारा आयोजित खेल दिवस व पुरस्कार समारोह मे कही।कार्यक्रम की शुरुवात ज्ञानदायिनी माँ सरस्वती व हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के छाया चित्र मे माल्यार्पण कर किया गया ततपश्चात् उपस्थित

अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। उदबोधन की कड़ी मे क्रीड़ा प्रभारी जितेंद्र कुमार मंडावी ने महाविद्यालय मे उपलब्ध खेल सुविधाओं, राज्य व विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार खेल कैलेंडर के अनुसार आयोजित होने वाले खेल प्रतियोगिताओं, वार्षिक क्रीड़ा स्पर्धा, पिछले वर्ष की उपलब्धियों पर प्रकाश डाले. डॉ आर के वर्मा ने ओलम्पिक के इतिहास के बारे मे बताया, डीके भारद्वाज ने मेजर ध्यानचंद के जीवनी पर प्रकाश डाले, अंग्रेजी के विभागाध्यक्ष शैलेष मिश्र ने बिषम परिस्थितियों मे मजबूत इच्छाशक्ति से लक्ष्य कैसे हासिल किया जाये मेजर ध्यानचंद से सिखने की आवश्यकता है, साथ ही जादूगर के राष्ट्रभक्ति बताते हुए कहा कि मेजर साहब ने जर्मनी के शासक का प्रस्ताव ठुकरा कर यह साबित किया कि राष्ट्र प्रथम है। डा पुष्पा मिंज ने सभी को बधाई एवं शुभकामनायें दिए। उद्बोधन पश्चात वार्षिक क्रीडा स्पर्धा के विजेताओं और उपविजेताओं को प्रमाण पत्र व मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्लो सायकल रेस महिला वर्ग में प्रथम तोषिका साहू बीएससी द्वितीय बर्ष, द्वितीय पायल सिन्हा बीएससी द्वितीय वर्ष, परुष वर्ग में प्रथम नयन चन्द्राकर बीए प्रथम वर्ष, द्वितीय आर्यन मानिकपुरी बीएससी प्रथम वर्ष, गिल्ली डंडा में प्रथम टोमन बीए द्वितीय, लोमन बीकाम तृतीय, दुर्गेश कुमार बीकॉम तृतीय, शुभम कुर्रे बीए तृतीय, आशीष कुमार बीए तृतीय, द्वितीय स्थान, इकेश वर्मा, चूडामणी नागवंशी एमए प्रथम सेमेस्टर, सौरभ वर्मा एमए तृतीय सेमेस्टर, मोहित कुमार बीकॉम द्वितीय वर्ष, योगेश यादव बीए द्वितीय वर्ष, भौरा महिला वर्ग में प्रथम कु वर्षा पेंडरिया बीए प्रथम, द्वितीय कु पूनम बीकॉम द्वितीय वर्ष, पुरुष वर्ग में प्रथम रजत कुमार बीएससी द्वितीय, टिकेश बीएससी प्रथम वर्ष, फुगड़ी महिला वर्ग में प्रथम भाग्यलक्ष्मी निषाद बीएससी द्वितीय वर्ष, द्वितीय दीपांजली वर्मा बीए प्रथम वर्ष, 100 मी दौड़ महिला वर्ग में कु आरती ठाकुर बीए द्वितीय वर्ष, द्वितीय कु हीना बंछोर बीकॉम प्रथम वर्ष, पुरुष वर्ग में प्रथम राजेश सपहा बीए प्रथम, द्वितीय मनीराम बीए द्वितीय वर्ष, लम्बी कूद महिला वर्ग में प्रथम आरती ठाकुर बीए द्वितीय वर्ष, द्वितीय संतोषी निषाद बीए तृतीय वर्ष, पुरुष वर्ग में प्रथम केजुराम बीए द्वितीय वर्ष, द्वितीय मनीराम बीए प्रथम वर्ष, कुर्सी दौड़ महिला वर्ग में तोषिका बीएससी द्वितीय, द्वितीय दीपांजली वर्मा बीए प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को क्रीड़ा विभाग द्वारा पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम का संचालन कर रहे चंद्रशेखर देवांगन अतिथि सहायक प्राध्यापक राजनीति विज्ञान ने महाविद्यालय की पिछले 10 वर्ष की उपलब्धियां को बताते हुए खेलों से कैसे करियर बनाया जाए इस बारे में कहा अंत में आभार प्रदर्शन अंग्रेजी की सहायक प्राध्यापक सुश्री रागिनी साहू ने किया । मधु वर्मा, राखी, प्रेरणा, आदि का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
