स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पाटन में महान सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और अभूतपूर्व प्रदर्शन से देश को अंतरराष्ट्रीय पटल पर अमिट पहचान दिलाने वाले हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के जन्म दिवस को समर्पित राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस दौरान हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के पहली से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने खेलों में भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत प्रिसिपल वेलेंटीना मसीह ने विद्यार्थियों को खेल दिवस की महत्ता बताकर की। इस दौरान विद्यार्थियों में वन लैग दौड़, जंप दौड़, थ्री लैग दौड़, फुगड़ी, चेस, बैडमिंटन, 50 मीटर दौड़, बैक दौड़ आदि के मुकाबले करवाए गए। इस मौके पर स्कूल की प्राचार्य ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भाग लेने रहने के लिए प्रेरित किया।इस कार्यक्रम के दौरान हेमंत बघेल (व्यायाम शिक्षक) जे. एल .ठाकुर (व्याख्याता) ,एस. कलिहारी (व्याख्याता ),दीपा मनोज( व्याख्याता), अंजू राय (हेड मास्टर) , नेहा ठाकुर (हेड मास्टर)ममता चंद्राकर (व्याख्याता) सहित समस्त शिक्षक गण व स्कूल स्टांफ उपस्थित रहे।
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के जन्म दिवस को समर्पित राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया।
