कोरोना ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में कोरोना से एक और मौत,कोरोना से मरने वालों की संख्या 4 हुई

रायपुर. प्रदेश में 24 घंटे के अंदर दो कोरोना पॉजिटव की मौत हो गई।बिलासपुर से 34 साल के एक मरीज को COVID-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद 05 मई को AIIMS में स्थानांतरित कर दिया गया था। वह एचआईवी पॉजिटिव भी था। तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी हालत बिगड़ती गई और दुख की बात है कि उन्होंने 06 जून को सुबह 11.30 बजे आज उसने दम तोड़ दिया। वहीं अभी-अभी कोरोना के 4 नए मरीजों की पहचान की गई। नये मरीज रायपुर जिले के धरसींवा, अभनपुर और मोवा के बताए जा रहे हैं।

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 922 हो गई है. जिनमें से एक्टिव मरीजों की संख्या 669 है. वहीं 249 लोग पूरी तरह से स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. जबकि 4 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है. जिसमें की एक मरीज राजधानी रायपुर का था, महिला भिलाई की रहने वाली थी. तीसरी 19 वर्षीय युवती थी जो जगदलपुर से इलाज कराने राजधानी आई थी उसकी मौत एम्स में हुई है. वहीं चौथी मौत बिलासपुर के युवक की हुई है, जिसका इलाज एम्स में हो रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *