73 अपराधों में थे शामिल, 7 लाख के इनामी हार्डकोर नक्सली दम्पत्ति ने किया आत्मसमर्पण

बीजापुर। जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। जहां इनामी नक्सली दंपत्ति ने आत्मसमर्पण किया है। नक्सलियों ने एसपी कमलोचन कश्यप, सीआरपीएफ डीआईजी कोमल सिंह के समक्ष सरेंडर किया है। आत्मसमर्पित नक्सलियों में दोनों पर कुल मिलाकर 7 लाख का इनाम घोषित है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गोपी उर्फ मंगल पर 73 बड़े नक्सल अपराधों में शामिल होने का आरोप है।

प्राप्त जानकारी के अनुुुसार गोपी मोडियम और पत्नी भारती कट्टम ने सरेंडर कर दिया है। गोपी मोडियम 5 लाख का इनामी था और भारती कट्टम पर 2 लाख का इनाम घोषित था। इन नक्सलियों पर कई वारदातों को अंजाम देने का आरोप है। सरेंडर करने वाले दोनों हार्डकोर नक्सली पति-पत्नी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *