रायपुर के एक होटल में फैशन डिज़ाइनर युवती के साथ दुष्कर्म…

रायपुर. राजधानी के होटल में ले जाकर 25 वर्षीय फैशन डिज़ाइनर युवती के दुष्कर्म का मामला सामने आया है,पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लड़की ने युवक पर आरोप लगाया है कि राजधानी स्थित होटल सिटी पैलेस में ले जाकर जबर्दस्ती दुष्कर्म किया।शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि पहले आरोपी युवक ने शारीरिक संबंध बनाए और बाद में कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें भी ली हैं। जिसके बाद लगातार उसे अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर बराबर उसका शोषण किया करता था। युवती ने युवक पर जान से मार देने का भी आरोप लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *