उतई ।श्री ओम्कारेश्वर महादेव परिवार वार्ड 14 नगर पंचायत उतई के तत्वाधान में वार्ड नंबर 14 के शिव मंदिर से कावड़ यात्रा शुरू होकर काली मंच बजरंग नगर होते हुए शीतला मंदिर प्रांगण पहुंची कांवरिया ने जल संग्रहण कर मंदिर पहुंचकर जल अभिषेक महाराज विनय तिवारी के सानिध्य में किया वार्ड वासी एवं नगर वासियों का उत्साह देखते ही बन रहा था चारों ओर शिवजी के जयकारे की आवाज आ रही थी। कांवड़ यात्रा में सभी का उत्साह देखते ही बन रहा था ।शाम को महा आरती हुई उसके बाद रामायण पाठ के साथ भजन कीर्तन कार्यक्रम हुई।इस दौरान ओंकारेश्वर महादेव परिवार के सभी सदस्य चित्रलेखा साहू क्रांति वर्मा उमा ठाकुर किरण साहू चंदू पटेल राजा तरुण हेडउ संगीता रजक मीनाक्षी साहू पदमा साहू शबाना ठाकुर उमेशवरि ठाकुर उषा ठाकुर संध्या वर्मा वार्ड पार्षद प्रहलाद वर्मा पार्षद वीरेंद्र गोस्वामी एवं अनेक वार्डवासी उपस्थित थे ।
उतई नगर में सावन के आखिरी सोमवार को निकाली गई काँवर यात्रा
