जनचौपाल में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएंजनचौपाल में विभिन्न शिकायत एवं समस्याओं से संबंधित 45 आवेदन प्राप्त हुए

बेमेतरा – कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा ने आज सोमवार 28 अगस्त को जनचौपाल के माध्यम से जिले के दूर-दराज के गांवों से आए आम नागरिकों की मांग, शिकायत एवं समस्या को गंभीरता पूर्वक सुना। आम नागरिकों ने कलेक्टर को बारी-बारी से अपने मांगों, शिकायतों एवं समस्याओं को बताया। जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी से दूरभाष के माध्यम से संपर्क कर यथाशीघ्र नियमानुसार निराकरण करने के निर्देश दिए कुछ आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किए गए। आज के जनचौपाल में 45 आवेदन विभिन्न शिकायत एवं समस्याओं से संबंधित थे जिन्हे संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण हेतु भेजा गया। ग्राम तेन्दुभाठा में अवैध बेजा कब्जा हटाने के संबंध में समस्त महिलॉए द्वारा आवेदन दिया। ग्राम भोईनाभाठा निवासी राम बाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास दिलाने हेतु आवेदन दिया। ग्राम पंचायत कुम्ही के समस्त किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना क्षति पुर्ति राशि दिलाने हेतु आवेदन दिया। ग्राम पिकरी निवासी नितिश कुमार नें मुड़पार बांध के डुबान में सिचांई विभाग द्वारा अर्जित की गई भूमि का वर्तमान दर पर मुआवजा दिलवाने हेतु स्वीकृत करने संबंधी आवेदन प्रेषित किया गया। ग्राम पदमी तह. थानखम्हरिया निवासी गंगा प्रसाद द्वारा निजि भूमि के सामने ग्राम पंचायत के द्वारा सामुदायिक भवन निर्माण किये जाने पर आपत्ति हेतू आवेदन प्रंेषित किया गया। ग्राम जेवरा तह. नवागढ़ निवासी शिवकुमार ने शौचालय निर्माण में अनुदान राशि हेतु आवेदन दिया, इसी प्रकार अन्य विभिन्न ग्रामीणों द्वारा राजस्व, आर्थिक सहायता, रोजगार प्रदाय, पेंशन भुगतान, मजदूरी भुगतान, मुआवजा, भूमि विवाद, नामांतरण, बटवारा सहित अन्य आवेदन लेकर जनदर्शन में पहुंचे। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को सभी प्राप्त आवेदनों का जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।समा.क्र.124/फोटो संलग्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *