सिरकट्टी आश्रम पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू ने संतों का लिया आशीर्वाद

खबर हेमंत तिवारी , पाण्डुका/ राजिम विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी घोषित होने के बाद भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थल सिरकट्टी आश्रम पहुंचे और वहाँ ब्रम्हलीन संत भुनेश्वरी शरण व्यास के कृपापात्र संत गोवर्धन शरण महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। तथा मंदिरों में भगवान के दरबार में मत्था टेककर जीत का आशीर्वाद माँगा। इसके बाद वे पाण्डुका भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओ से मिलने निवास में पहुंचे। जिसमे वरिष्ठ भाजपा नेता रुपसिंह सिन्हा, पाण्डुका ग्राम पंचायत की उपसरपंच स्निग्धा शर्मा, भाजपा नेता चंदन साहू

महामंत्री राजिम भाजपा मंडल, सांसद प्रतिनिधि टीकम साहू वरिष्ठ भाजपा नेता सोहन साहू आदि नेताओं व आमजनों से मिलकर समर्थन माँगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू, महामंत्री किसन कंडरा, डोमार साहू, विरेन्द्र कुमार साहू,शिवांगी चतुर्वेदी, उर्मिला ध्रुव, अनिल साहू, कोमल ध्रुव,गौतम शर्मा, नवीन साहू,माधो निषाद, तिजराम निषाद, मानसिंग पटेल हेमलता साहू,खिलावन सिन्हा, दुलारी साहू,जगत सिन्हा, केशव साहू, हर्ष देवांगन, जगत साहू अन्य कार्यकर्ता उनके साथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *