पाटन नगर में हुआ नव मतदाताओं का सम्मान

पाटन। जिला निर्वाचन आयोग दुर्ग के आदेशानुसार एवम रिटर्निंग अधिकारी पाटन के मार्गदर्शन से आज मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत नव वधु एवम नए मतदाताओं का सम्मान समारोह का आयोजन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम शाला पाटन में किया गया। उक्त आयोजन में नगर पंचायत क्षेत्र पाटन के लगभग 30 नव वधु और 42 नए मतदाताओं का श्रीफल,पुष्प गुच्छ, पेन,चुड़ी भेजकर सम्मानित किया गया। अतिरिक्त तहसीलदार मीना साहू के द्वारा सभी नव वधुओ का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। तहसीदर प्रकाश सोनी के द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर नए ऊर्जा के साथ मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। सीएमओ पाटन योगेश्वर उपाध्याय के द्वारा सभी मतदाताओं को अपना अमूल्य वोट डालने हेतु प्रेरित किया गया। मास्टर ट्रेनर एवम सुपरवाइजर जैनेन्द्र कुमार गंजीर ने ईवीएम मशीन की प्रक्रिया का प्रदर्शन कर विस्तृत रूप से समझाया गया। नए मतदान करके बहुत उत्साहित हुए ।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रभारी प्राचार्य जे एल ठाकुर, व्यख्याता राजेश बंछोर, बी एल ओ चंद्रशेखर साहू,भारत लाल साहू मीना देवांगन,रेखा कुर्रे ,पुष्पा वर्मा, धनेश्वरी यादव,अभिहित अधिकारी लक्ष्मीकांत सिन्हा,रोहित ठाकुर, मंजू मिश्रा,व्याख्याता भोलेश्वर साहू,संजीवनी कलिहारी, दीपा मनोज,अंजु राय सहित नए मतदाता के साथ साथ स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *