भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल का सेलूद चौक में हुआ भव्य स्वागत

पाटन। भारतीय जनता पार्टी के पाटन विधानसभा प्रत्याशी बनने के बाद विजय बघेल जी सांसद दुर्ग लोकसभा एवं संयोजक घोषणा पत्र समिति का प्रथम आगमन पर श्रीमति खेमिन साहू सरपंच व रमेश देवांगन संयोजक सेलूद शक्तिकेन्द्र के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस ने आतिशबाजी व फूलमाला से ग्राम सेलूद के बजरंग चौक में भव्य स्वागत सत्कार किया l पाटन विधानसभा से विधायक के प्रबल दावेदार रहे विजय बघेल चुनाव के करीब तीन माह पूर्व टिकट की घोषणा होना प्रत्याशी एवं पार्टी दोनो के लिए हितकर होगा l भाजपा ने कर्मठ, जुझारू, मिलनसार और ईमानदार छवि के धनी को टिकट देकर कार्यकर्ताओ का सम्मान बढ़ाया है l कार्यकर्ता पूरे जोश में है और आम जनता की इच्छा रही है कि विजय बघेल को पुनः टिकट मिले एवं पाटन का विधायक बनाये l इसी मंशा के अनुरूप राष्ट्रीय नेतृव ने जनता की भावना के अनुरूप प्रत्याशी बनाया l कार्यकर्ताओ की एकमत राय है कि विजय बघेल को विजयश्री जरूर मिलेगी l

मण्डल अध्यक्ष खेमलाल साहू ने कहा कि जन जन के प्रिय नेता को पहले संसदीय सचिव के रूप में काम करते देखे है अभी सांसद के रूप में जनता की सेवा करते देख रहे है l अब पुनः पाटन क्षेत्र का विधायक और छत्तीसगढ़ में भाजपा पार्टी की सरकार बनने के बाद ऊंचे ओहदे पर मुख्या के रूप में काम करने का अवसर मिलेगा l निश्चित रूप से पाटन विधानसभा क्षेत्र के 246 बूथों में हर बूथ पर भाजपा अपना बहुमत बनाकर जीत हासिल करेगी l देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृव में देश के कोने कोने में विकाश हो रहा गांव गरीब जवान सियान की चिंता भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व को है इसलिए छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की शासन होने से डबल इंजन की सरकार विकास के साथ आगे बढ़ते जॉयेगी l इस मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दिव्या कलिहारी, जिला पंचायत सदस्य हर्षा चंद्राकर, लालेश्वर साहू, लोकमणि चन्द्राकर,श्रीमति खेमिन साहू सरपंच, रमेश देवांगन, भोलाराम साहू, लवन बंजारे, कालेश्वर शुक्ला, राजू देवांगन, गोविंद साहू, किरण सोनवानी, सुनीता सेन, अजय सिंग राजपूत, गायत्री,शुभम सोनवानी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *