ह्यूमन राइट्स एँड सोशल जस्टिस मिशन के अनिल देवांगन बने प्रदेश अध्यक्ष*

पाटन,,,”ह्यूमन राइट्स एँड सोशल जस्टिस मिशन” अंतर्गत पाटन नगर युवा ‘अनिल देवांगन’ को छत्तीसगढ़ प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है अनिल देवांगन की नियुक्ति राष्ट्रीय समिति द्वारा की गई है. श्री देवांगन के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर वेदनारायण वर्मा, मंजू मिश्रा, पुराणिक देवांगन, पवन साहू, पुनेश्वरी नेताम, हेमंत वैष्णव, उमेश वर्मा, खिलेश चंद , साक्षी वर्मा,पोषण कोसरे ,दिनेश कुमार,मुस्कान सिंह,चंदन यादव, गैंडलाल साहू,रूपचंद

देवांगन,धनेश्वरी देवांगन , कल्याण सिंह, सनत वर्मा,दुर्गेश साहू साची वर्मा ने बधाई दिया है. यह संस्था भारतीय मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम * 1993 के अंतर्गत राज्य में पिडितों, वंचितों और असहाय्य लोगों को मानवाधिकार और सामाजिक न्याय दिलाने का काम करेगी. 15 आॅगस्त के शुभ अवसर पर २३ लोगों की राज्य समिती का गठन किया गया.जल्द ही राज्य के सभी जिलों में जिला स्तर पर समितियाँ बनाई जाएँगी, जिससे मानवाधिकार की विचार धारा को ग्राम स्तर तक पहुंचाया जा सके.इस अवसर पर राष्ट्रिय अध्यक्ष ने सभी को शुभकार्य की शुभकामनाएँ दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *