पाटन। विधानसभा क्षेत्र में निवासरत प्रदेश, जिला, मण्डल व बूथ स्तर के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्तागण एवं समस्त स्तर के निर्वाचित पदाधिकारीगण, ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्तागनो के द्वारा राष्ट्रीय नेतृव ने पाटन विधानसभा प्रत्याशी के रूप में विजय बघेल सांसद को प्रत्याशी बनाया है l जिनका पाटन नगर मे प्रथम आगमन दिनाँक _ 19/08/23 दिन _ शनिवार, समय _ शाम 6:00 बजे होने जा रहा है l जिनका पाटन नगर के आत्मानंद चौक में भव्य स्वागत सत्कार किया जाएगा l उक्त कार्यक्रम में कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने प्रत्याशी का स्वागत करते हुए विजयी श्री का आशीर्वाद प्रदान करेंगे l विजय बघेल सांसद का पाटन नगर जाते हुए विधान सभा के गांवों में भी स्वागत सत्कार किया जाएगा जिसकी विवरण इस प्रकार से है :- 1 पतोरा – प्रभारी टीकाराम देवांगन समय – दोप 3:00 बजे, 2 सेलूद – प्रभारी रमेश देवांगन समय – दोप 3:30 बजे, 3 गोंड़पेंड्री – प्रभारी सागरवंशी समय – शाम 4:00 बजे, 4 फुंडा – प्रभारी जय वर्मा समय – शाम 4:30 बजे, 5 देवादा – प्राभारी श्री सोहन साहू जी समय – शाम 5:00 बजे 6. आत्मानंद चौक पाटन – प्रभारी राजा पाठक , योगेश निक्की भाले , होरीलाल देवांगन , कुणाल शर्मा
समय – शाम 5:30 बजे उक्त कार्यक्रम की जानकारी खेमलाल साहू अध्यक्ष मध्यमण्डल, लोकमनी चन्द्राकर अध्यक्ष उत्तर मण्डल, लालेश्वर साहू अध्यक्ष दक्षिण मण्डल, राजू निषाद अध्यक्ष कुम्हारी मण्डल ने दिया l

