स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाओं पर लग सकता है ग्रहण

दुर्ग। जिले में एक बार फिर से स्वास्थ्य सेवाओं पर ग्रहण लग सकता है क्योंकि स्वास्थ्य विभाग में कार्य करने वाले सैकड़ो अधिकारी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने वाले हैं इस बार अधिकारी कर्मचारी छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य फेडरेशन के आह्वान पर 21 अगस्त से जिलास्तरीय अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य फेडरेशन के अनुसार राज्य सरकार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के मांगों की लगातार उपेक्षा कर रही है अनुपूरक बजट में भी उनके मांगों को अनदेखी किया गया है जिसके कारण समस्त अधिकारी कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है जिसके कारण छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य फेडरेशन के बैनर तले अपने पांच सूत्रीय मांग के लिए अधिकारी कर्मचारी हड़ताल में जाने को विवश है छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य फेडरेशन के जिला संयोजक पंकज राठौर ने बताया कि छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य फेडरेशन 12 स्वास्थ्य संगठन में से मिलकर बना फेडरेशन है जिनके द्वारा अपने प्रमुख 5 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल करने जा रहे हैं जिसमें दुर्ग जिले के पाटन ,धमधा एवं दुर्ग तीनो ब्लॉक के अधिकारी कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे उन्होंने बताया कि इनकी मांग प्रमुख रुप से ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला, पुरुष एवं नर्सिंग संवर्ग के कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर करना, चिकित्सकों के वेतनमान स्टाइपेंड एवं भत्ते ,माननीय मुख्यमंत्री के घोषणा अनुरूप कोरोना काल में सेवा देने वाले चिकित्सीय अमले को विशेष कोरोना भत्ता देने की मांग शामिल है इसके अलावा अतिरिक्त कार्य दिवस के वेतन भुगतान, आईपीएचएस के तहत सेटअप की स्वीकृति एवं भर्ती साथ ही साथ लगातार चिकित्सा स्टाफ पर हिंसात्मक गतिविधियों पर रोक लगाने तथा हिंसात्मक गतिविधियों में शामिल रहने वाले लोगों के ऊपर संस्थागत एफआईआर करवाने तथा प्रत्येक स्वास्थ्य संस्थाओं में गार्ड की नियुक्ति करने आदि की मांग शामिल है जिसके लिए छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य फेडरेशन के 12 घटक संघ सीडा,जेडीए एफएमजी, यूडीएफए डॉक्टर एसोसिएशन ,डेंटल सर्जन छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य कर्मचारी संघ नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेज एसोसिएशन ,परिचारिका कर्मचारी कल्याण संघ छत्तीसगढ़ वाहन चालक शामिल होंगे जिसके कारण मैदानी स्तर पर संचालित होने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ,जिला अस्पताल तथा मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग स्टाफ एवं डॉक्टर हड़ताल में रहेंगे जिसके कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर ग्रहण लग सकता है जिसके लिए पाटन ब्लॉक के डॉक्टर्स ,स्टॉफ नर्सेस ,आरएचओ ,सेक्टर सुपरवाइजर आदि कर्मचारियों ने हड़ताल में जाने की पूर्व सूचना खंड चिकित्सा अधिकारी को दे दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *