पाटन,, सामूहिक दवा सेवा कार्यक्रम दिनांक 10 से 21 अगस्त 2023 तक मनाया जाएगा। जिसमें कक्षा 1 से 12वीं तक सभी बच्चों को राष्ट्रीय एनीमिया मुक्त भारत के तहत कृमि की दवाई एल्बेंडाजोल तथा फाइलेरिया ( हाथी पाव) रोग के बचाव के लिए डी ए सी की दवाई खिलाई जाएगी ।इसके साथ-साथ 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोगों को छोड़कर सभी जनसाधारण लोगों को भी फाइलेरिया रोधी दवाई खिलाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम या मितानिन प्रत्येक स्कूल जाकर बच्चों को दवाई खिलाएंगे तथा यह भी देखेंगे कि कोई भी लोग फाइलेरिया रोधी दवा इसे खाने से ना छूटे हुए हो ।इस संबंध में विकासखंड पाटन के समस्त विद्यालयों के नोडल स्वास्थ्य शिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया जिसमें स्वास्थ्य विभाग से आशीष शर्मा खंड चिकित्सा अधिकारी पाटन, बीएल वर्मा ब्लॉक प्रशिक्षण अधिकारी पाटन , निखलेश साहू ब्लॉक कोऑर्डिनेटर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ । कार्यक्रम में टी.आर.जगदल्ले विकास खंड शिक्षा अधिकारी पाटन, कमल कांत देवांगन, श्रीमती पूजा देवांगन,समस्त संकुल समन्वयक एवं विकासखंड के सभी शालाओं के नोडल स्वास्थ्य शिक्षक उपस्थिति हुए।

