बेमेतरा जिले के ग्राम झिरिया-बिटकुली में स्थापित होने वाले नेविक स्टील प्लांट हेतु जन सुनवाई 11 को

सुनील नामदेव*बेमेतरा – बेमेतरा जिले के ग्राम झिरिया बिटकुली में स्थापित होने वाले नेविक स्टील प्लांट हेतु 11 अगस्त 2023 को होने वाली जनसुनवाई के लिए बीते मंगलवार को क्षेत्र के डीएसपी श्रीमती कौशल्या साहू, तहसीलदार परमानंद बंजारे एवं नायब तहसीलदार जयंत पटले के द्वारा ग्रामीणों का बैठक ली। जिसमें उपस्थित ग्रामीणों को समझाइश दी गई कि जनसुनवाई के दिन ग्रामीण जन उपस्थित होकर अपनी आपत्ति या सुझाव दर्ज करा सकते हैं। इस मौके पर ग्रामवासियों से अपील की गई कि जनसुनवाई में ग्रामीण जन अपनी बातें,पक्ष शांति पूर्ण रूप से रखें। ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। बैठक में ग्रामीणों को समझाया गया की जनसुनवाई में कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया जाता है, यह केवल एक प्रारंभिक  प्रक्रिया है और अंतिम निर्णय पर्यावरण मंत्रालय द्वारा लिया जाता है। इससे पूर्व में जनसुनवाई की तैयारी के संबंध में एडीएम और एसडीएम द्वारा झिरिया में ग्रामीणों की बैठक ले चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *