रोशन सिंह@ उतई। नगर पंचायत उतई में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर नगर के आदिवासी समाज द्वारा बुढ़ा देव मंदिर में पुजारी अमर सिंह, जीतेश ठाकुर द्वारा आदिवासी समाज के सप्तरंगी ध्वज का ध्वजारोहण किया गया l
तत्पश्चात नगर आदिवासी समाज द्वारा अपने अपने वार्डो मे पूर्वजो को याद करते हुए आदिवासी नायक श्री वीरनारायण सिंह, रानी दुर्गावती मरावी, व भगवान बिरसा मुंडा जी को नमन करते हुए उनके तैलचित्र पर पुष्पवर्षा किया गया साथ ही आदिवासी समाज द्वारा नगर के गौरा चौरा मे भ्रमण कर श्री बुढ़ादेव की आरती कर सादगी पूर्ण रूप से नगर के सद्भावना चौक से शोभायात्रा निकाला गया जिसमे नगर सभी आदिवासी वर्ग के लोग आदिवासी वेशभूषा में नजर आए आदिवासी नृत्य करते हुए सद्भावना चौक से मिनी माता चौक बाजार चौक नेवई पारा इंदिरा नगर आदर्श नगर नेहरू नगर बंजारी पारा घुमियार चौक गांधी चौक नयापारा होते हुए बुढ़ादेव मंदिर में शोभायात्रा को समाप्त किया गया,इस प्रकार हर्षोल्लास के साथ आदिवासी दिवस को मनाया गया ।इस अवसर पर समाज के पार्षद संतोषी कुंजाम, पार्षद योगेश ठाकुर, जेठू राम मंडावी, हेमलाल ठाकुर, पवन कुंजाम, दशरथ कतलम, बहादुर नेताम, गोवर्धन जी, जीवन, अजय, जितेश, नीलेश, भरत, कल्याण, संजू, टोमन,तोरण, तरुण, दिलीप, खेमंत, भूषण, पार्वती, कलीन, नंदनी, समाज के वरिष्ठ जन युवा महिला व नगर के जनप्रतिनिधि लोग सहित अन्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर उतई में निकाली गई शोभायात्रा
