सुनील नामदेव की खबर,,
आज बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के बेमेतरा नगर के रसोई रेस्टोरेंट में आयोजित विधानसभा स्तरीय ”बी.एल.ए. प्रशिक्षण शिविर” में बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा विशेष रूप से शामिल हुए..छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ कर उपस्थित जनप्रतिनिधि गणों एवं सम्मानित कार्यकर्ता बंधुओं को संबोधित कर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति अपना विचार रखा,साथ ही उपस्थित कुल 267 बूथों के पदाधिकारियों को 2 अगस्त से 31 अगस्त तक चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण मतदाता सूची में मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए वार्ड स्तरीय जागरूकता अभियान चला कर अधिक से अधिक संख्या में लोगों के नाम जोड़ने को कहा गया मुझे पूर्ण विश्वास है कि हम सब माननीय मुख्यमंत्री श्री Bhupesh Baghel जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में पुनः प्रचंड बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनाएंगे..
