खेल के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखारने में काफी मददगार साबित होते हैं – हर्ष साहू


दुर्गग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत ग्राम पुरई में दुर्ग विकास खंड स्तरीय शालेय एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन


उतई ।दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत दुर्ग विकास खंड स्तरीय शालेय एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता ग्राम पुरई के खेल मैदान मे अयोजित किया गया।इस अवसर पर विकास खंड दुर्ग के समस्त शासकीय ,अशासकीय और सेजस स्कूल के खिलाडी बच्चे 14,17,19 आयु वर्ग के लगभग 500 स्कूली बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यअथिति समाज सेवी हर्ष साहू , विषेश अतिथि कृषि सभापति योगिता चंद्राकर,उपाध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग झमित गायकवाड , विकासखंड शिक्षा अधिकारी गोविंद साव, विकास खंड क्रीड़ा प्रभारी अशोक रिगरि , सरपंच ग्राम पंचायत उमा रिगरी,धनोरा प्राचार्य लीनिमा गजपाल ,सहयोजक बालक दास दुर्ग विकास खंड के समस्त व्यायाम शिक्षक शिक्षिकाए उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में चयनित बच्चे जिला स्तरीय प्रतियोगिता पाटन विकासखंड के ग्राम सेलुद में आगामी 11 अगस्त को भाग लेंगे।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी हर्ष साहू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हर्ष साहू ने कहा कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखारने में काफी मददगार साबित होते हैं। खेल प्रतियोगिता पराजित प्रतिभागी को निराश नही होना चाहिए। बल्कि उसे और भी अधिक तैयारी से मैदान में उतरना चाहिए, तभी उसे सफलता मिल सकती है आगे कहा की ग्रामीण क्षेत्र से आये प्रतिभागियों को आशीष वचन देते हुए उनकी सफलता की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *