नहर में मिले पूरी फैमिली के शव, नहर में कूदने से पहले चारों ने आपस में बांध लिया था

News24carate(वेब डेस्क). हरियाणा के सिरसा खंड के गांव रुपावास में नोहर फीडर में चार लोगों की लाश चार मिली है। चारों के शव आपस में चुन्नी से बंधे हुए हैं जिनमें एक व्यक्ति की उम्र लगभग 35 साल महिला की उम्र लगभग 32 साल लड़की 9 साल लगभग और 6 वर्षीय लड़के के शव बताए जा रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है पति पत्नी ने बच्चों के साथ आत्महत्या की है।

ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना जमाल चौकी पुलिस को दी। जमाल चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और चारों शवों को कब्जे में लिया। पुलिस जमाल चौकी पुलिस इंचार्ज ओमप्रकाश ने बताया कि 4 लोगों के शव मिले हैं जिनमें आदमी की उम्र लगभग 35 साल महिला की उम्र लगभग 30 32 साल, एक लड़की की उम्र 9 साल और 1 लड़के की उम्र 6 साल लग रही है।

चारों शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है और व्यक्ति के हाथ हाथ पर के एस एच डी लिखा है। लगता है चारों शव नहर में पीछे से बहते हुए आए हैं पुलिस पुलिस मामले की जांच कर रही है।उधर लोगों द्वारा कयास लगाए जा रहे हैं कि चारों सदस्य एक ही परिवार के हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *