पाटन । पाटन बस कर्मचारी कल्याण संघ पाटन ने आज प्रतीक्षा बस स्टैंड में इक्ट्ठा होकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम पत्र के माध्य्म से सहयोग की गुहार लगाई है जिसमे बीते हुए 3 महीनों से बसों के पहिये थम गए है जिस कारण चालक परिचालक को मंदी के दौर से गुजरना पड़ रहा है रोजमर्रा की जिंगदी में सभी आर्थिक रूप से समस्या का सामना कर रहे है ।।
बस मालिको के लिए 2 महीने के लिए टैक्स फ्री किया गया है ।लेकिन विगत तीन महीनों से बसों के पहिये थम जाने से चालक परिचालक को परेशानी हो रही है लेकिन किसी वाहन मालिकों ने चालक परिचालक की सुध नही ली शासन के द्वारा भी अभी तक किसी प्रकार की सहयोग प्राप्त नही हुआ है बस ही के माध्य्म से ही परिवार का भरण पोषण करना होता था ।
समिति के अध्यक्ष ताज खान पाल ने बताया कि 3 महीने से वाहन नही चलने से चालक परिचालक को रोजगार बंद है बसों के माध्य्म से ही परिवार का गुजर बसर होता है काम बंद होने से परिवार का भरण पोषण करना सबसे बड़ी समस्या सामने आकर खड़ी हुई है अभी तक किसी भी प्रकार से सहयोग प्राप्त नही हुआ है । सभी बुधवार को प्रतीक्षा बस स्टैंड पाटन में इक्कठा होकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सहयोग की माग की है ।।
इस मौके पर अध्यक्ष ताज खान पाल उपाध्यक्ष जितेंद्र निर्मलकर सचिव देवेंद्र यादव संरक्षक नंदकुमार कार्तिक सिन्हा जाहिद खान रसीद खान हिरन यादव धीरज बिट्टू एवं अन्य चालक परिचालक उपस्थिति थे ।
