पाटन में कोरोना का पहला मरीज ग्राम अमलेश्वर में मिला,आसपास के ग्रामीणों में हड़कम्म

पाटन। दुर्ग जिले में पाटन विकासखंड क्षेत्र के ग्राम अमलेश्वर के ग्रीन अर्थ कालोनी से एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला है एम्स रायपुर से कल रात 10:30 बजे मिली रिपोर्ट मैं इसकी पुष्टि की गई है। 31 वर्षीय युवक 3 दिन पहले ही दिल्ली से लौटा है। वे कुरियर सर्विश का काम करता है।

जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि एम्स हॉस्पिटल रायपुर से देर रात मिली रिपोर्ट में ग्राम अमलेश्वर के मरीज की कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है। उक्त मरीज को इलाज के लिए जिला कोविड-19 शंकराचार्य में भर्ती कर। हिस्ट्री का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *