गांवों में बन रहे गौठान गांव की संपत्ति हैं। इसको बेहतर बनाना तथा इसके संचालन की पूरी जिम्मेदारी ग्रामीणों की है

पाटन. पाटन विधानसभा क्षेत्र के मध्य और दक्षिण पाटन के पंचायत प्रतिनिधियों से बुधवार को निवास कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान सभी ने किसाानों की बेहतरी के लिए शुरू की गई “राजीव गांधी किसान न्याय योजना के लिए प्रदेश सरकार का आभार जताया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पंचायत प्रतिनिधियों से आह्वान किया है कि वे गांव के समग्र विकास तथा ग्रामीणों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए काम करें। गांव और ग्रामीणों की बेहतरी के लिए प्रदेश सरकार द्वारा सुराजी गांव योजना शुरू की गई है। गांवों में बन रहे गौठान गांव की संपत्ति हैं। इसको बेहतर बनाना तथा इसके संचालन की पूरी जिम्मेदारी ग्रामीणों की है।

मुलाकात के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने बारी बारी से अपनी बात रखी व करोना काल मे जनता के लिए रोजगार उन्मुलक कार्य मनरेगा, गौठान योजना की स्थिति व अप्रवासियो के लिए बनाए गए क्वारीटेशन सेंटर के मे दी जा रही सुविधा के सम्बन्ध मे बाते रखी, उक्त परीचर्चा मे पाटन जनपद क्षेत्र क्रमांक 17 के जनपद सदस्य मीराबाई सिन्हा द्वारा ग्राम पंचायत तरीघाट मे मिनी स्टॉप डेम के निर्माण,तरीघाट से कौही मार्ग मे 11 करोड़ रूपये की लागत से निर्माण होने वाले 2 लेन सड़क को शीघ्र आरम्भ करने,ग्राम पंचायत सोनपुर से सिपकोना पहुंच मार्ग की स्वीकृति एवं ग्राम पंचायत खम्हरिया मे गौठान के आसपास व्यवसायीक परिसर के अतिशीघ्र निर्माण की मांग की गई,माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा उक्त मांगो को गंभीरता से संज्ञान मे लेते हुए ओएसडी आशिष वर्मा को जल्द से जल्द मांग पूरा करने निर्देशित किया। मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू , जिला पंचायत सभापति दुर्गा कमलेश नेताम, जनपद सदस्य रूपचंद साहू, सेक्टर प्रभारी तेज राम सिन्हा,ग्राम पंचायत तरीघाट के सरपंच अशोक साहू, सिपकोना सरपंच रामनारायण साहू एवं सोनपुर सरपंच गीतेश्वरी सिरमौर सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *