सर्व आदिवासी समाज द्वारा विश्व आदिवासी दिवस आक्रोश के रूप में मनाएगा

खबर- लीना ध्रुव मैनपुर- सर्व आदिवासी समाज मैनपुर के द्वारा शनिवार को मैनपुर कला अमात गोंड समाज भवन में बैठक आयोजित किया गया। जिसमे आगामी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाने के संबंध में चर्चा की गई। जिसमे युवा प्रभाग और युवती प्रभाग और समाज के सगा जन उपस्थित थे। जिसमे आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार और अन्याय, शोषण, महिलाओं के साथ अत्याचार करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग करने प्रमुखता से चर्चा किया गया। इस बार 9 अगस्त को सर्व आदिवासी समाज आदिवासी दिवस आक्रोश के रूप में मनाएगी। आयोजित बैठक में सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग, युवती प्रभाग पदाधिकारी गण महेंद्र नेताम, प्रताप मरकाम, टीकम नागवंशी, भोजलाल नागेश, ताराचंद नेताम, सोहन नागेश, धनंसिंग नेगी, नारायण नेताम, श्रवण नेताम, नयाल नेताम, वेदप्रकाश नागेश, शरद नेगी, गज्जू नेगी, बसंत, भोलेश्वर ध्रुव, प्रदीप ध्रुव, विशु, श्रीमती रेवती मरकाम, थंंजुलता नेताम आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *