पेवा ने किया पीतांबरा मंदिर परिसर में पौधरोपण,,

आज दिनांक 6 Aug 2023 को PEWA (Practicing engineers welfare association) के सदस्यों द्वारा माँ पीताम्बरा शक्तिपीठ मंदिर कैंपस, *अमलेश्वर पाटन* में वृक्षारोपण का कार्य किया गया, जिसमें आम, रुद्राक्ष, जामुन, नीम, अमरूद, कटहल व पीपल आदि विभिन्न प्रजातियों के लगभग 50 पौधे मंदिर परिसर में लगाये गये। मित्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस।

वृक्षारोपण कार्यक्रम पर सभी ने _वृक्ष हमारे मित्र_ मानकर उनकी देखभाल का संकल्प लिया।उक्त अवसर पर *पेवा* के अध्यक्ष इं योगेश शर्मा सचिव इं विपिन शर्मा कोषाध्यक्ष इं महेश पोपटानी, उपाध्यक्ष इं राजेश जैन, इं जैन, इं मनीष पिल्लीवार, इं पूनम सिंग वर्मा, इं राजेश ठाकरे, इं नीलकंठ, इं आलोक अग्रवाल, इं अश्वनी मल, इं साहित्य, इं समीर, इं तुषार ठाकुर, इं सत्येंद्र आदि लगभग रायपुर के लगभग सभी प्रैक्टिसिंग इंजीनियर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *