रायपुर, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में बेटी बचाओ मंच के सदस्यों की बैठक “धैर्य सदन” में आहूत की गई । मुख्य अतिथि डायटिशियन डॉ श्रद्धा द्विवेदी, विशेष अतिथि महानगर महासचिव मृणालिनी मिश्रा तथा रायपुर जोन के महासचिव वैजयंती चतुर्वेदी थे। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष ललित मिश्रा ने की। बैठक में सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी निम्नानुसार है– प्रभारी धैर्य शर्मा , अध्यक्ष रीना त्रिपाठी, कार्यकारी अध्यक्ष श्वेता वर्मा, उपाध्यक्ष नर्मदा पाढी, सचिव सुनीता दत्ता , सह सचिव पूजा छुरा , संगठन सचिव तनु शिंदे, कार्यकारिणी सदस्य –नेहा यादव, प्रियंका खरे, लीला शर्मा, आरती पांडे चयनित हुए । पदाधिकारियों की विधिवत घोषणा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ललित मिश्रा ने नियुक्ति पत्र जारी किया । बैठक का संचालन जोनल प्रचार सचिव तथा इंद्रप्रस्थ प्रभारी धैर्य शर्मा ने किया।
इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में बेटी बचाओ मंच का गठन*
