फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के लिए प्राचार्य प्रधान पाठकों एंव नोडल टीचर्स तथा स्कूल समन्वयको का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर,,,

10अगस्त को सामूहिक दवा सेवन फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम ओर कृमि नाशक दवा खिलाने का आज स्कूलों के प्राचार्य प्रधान पाठकों एंव नोडल टीचर्स तथा स्कूल समन्वयको का एक दिवसीय प्रशिक्षण स्वामी आत्मानंद स्कूल भिलाई 3 में रखा गया बीईटीओ व स्वास्थ्य सुपरवाइजर सैय्यद एंव सीटी प्रोग्राम मैनेजर विवेक मिंज ने प्रशिक्षण दिया फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम में दवा सेवन करने एंव एलबेंडाजोल दवा कृमि नाशक दवा सेवन करने के फायदे बताए गए हैं फाइलेरिया की दवा परजीवी को मार देती है जो हांथी पांव ओर हाइड्रोसील जैसी बीमारी से बचाने में मदद करती है एल्बेंडाजोल दवा कृमि नाशक है जो पेट के कृमि को खत्म करती है जिससे खुजली एंव जूं भी खत्म होती है जिससे एनीमिया खून की कमी से बचाव होता है बीईटीओ स्वास्थ्य सुपरवाइजर सैय्यद असलम ने बताया कि चरोदा भिलाई 3 अंतर्गत सभी शासकीय एंव प्रायवेट स्कूलों तथा कालेजों एंव आई टी आई , आंगनबाड़ी केंद्रों एंव शासकीय संस्थानों में कार्यरत सभी अधिकारी कर्मचारियों को प्रथम दिवस दल बूथ मोबिलाईजेशन अंतर्गत आयु अनुसार दवा खिलाएंगे ओर दूसरे दिन से प्रत्येक घर जाकर हितग्राहियों को दवा खिलाने घर घर भ्रमण करेगा अभियान 16अगस्त तक चलेगा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जे पी मेश्राम एंव ज़िला मलेरिया अधिकारी डॉ सी बी एस बंजारे ने बताया कि फाइलेरिया मच्छर के काटने वाला एक संक्रामक रोग है व्यक्ति किसी उम्र में फाइलेरिया से संक्रमित हो सकता है फाइलेरिया के लक्षण में हाथ एंव पैर की सूजन , हाइड्रोसील (अंडकोष में सूजन ) एंव महिलाओं में स्तनों में सूजन आ सकतीं हैं सीटी प्रोग्राम मैनेजर विवेक मिंज ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को मच्छर दानी का उपयोग करना चाहिए अपने आसपास गंदा पानी इकट्ठा ना होने दें ओर सरकार द्वारा चलाए गए अभियान में डी ई सी दवा सेवन से बचाव होता है इस दौरान गर्भवती माताओं,ओर गंभीर बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों ओर दो साल से कम उम्र के बच्चों को तथा जिसका प्रसव अभी हुआ है और एक सप्ताह से नवजात को दूध पिलाने वाली है ऐसे लोगों को दवा नहीं खाना है कार्यक्रम में मीरा कुमार प्राचार्य सेजेस जनता भिलाई 3, स्कूल समन्वयक खिलेष कुमार वर्मा ,अभिषेक वर्मामहेंद्र कुमार वर्मामुकेश साहूरेनू मोहंतीयोगेश साहू संजय कुमार मैथिल हेमंत कुमार मधरियाकृष्ण कुमार वर्मा, स्वास्थ्य विभाग से श्रीमती ए दत्ता श्रीमती आर विश्वास देवेन्द्र राजपूत, हिमांशु सूर्य वंशी सहित प्राचार्य ,प्रधान पाठक ,व्याख्याता शिक्षक सहायक शिक्षक कुल 44 उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *