बारिश में भींगते हुए भाजयुमो दक्षिण पाटन मंडल के कार्यकर्ताओं ने किया नवमतदाताओं से संपर्क

पाटन। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा नव मतदाता अभिनंदन स्वागत अभियान पाटन विधान सभा दक्षिण मंडल के ग्राम बटरेल , ग्राम अरमरी खुर्द , ग्राम रीवागहन, ग्राम आगेसरा, ग्राम उमरपोटी, ग्राम बेल्हारी एवं ग्राम सुरपा में नवमतदाताओं को अभिनंदन पत्र भेंट कर मोदी सरकार के रीति नीति निर्णयों के प्रति जागरूक कर सभी नवयुवकों को 2023 छत्तीसगढ़ चुनाव में #विजयभाजपा #विजयप्रदेश का संकल्प कराया गया…

अमृत वर्षा के साथ भाजयुमो दक्षिण पाटन के अध्यक्ष नारद साहू के नेतृत्व में आज दिनांक 2 अगस्त 2023 को ग्राम बटरेल से 12 बजे प्रारंभ कर शाम 7 बजे ग्राम सुरपा में समापन किया गया।
जिसमे युवा मोर्चा के महामंत्री श्रीकांत चंद्राकर,महामंत्री जिनेश जैन, कमलेश यादव कोषाध्यक्ष, रवि सिन्हा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, योगी साहू सोशल मीडिया प्रभारी,अभिषेक सेन मीडिया प्रभारी, देवाराम साहू बूथ अध्यक्ष अरमरी खुर्द सहित भाजयुमो दक्षिण पाटन के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *