ग्रीष्मकालीन फसल क्षतिपूर्ति राशि का बाट जोह रहे अचानकपुर के किसान


सेलूद। विकासखण्ड पाटन के ग्राम अचानकपुर के किसानों द्वारा गर्मी में हुए फसल की क्षति राशि के लिये फार्म 6-4 फसल खराब होने के बाद पटवारी के पास जमा किया गया था। गर्मी में किसानों द्वारा लगाए गए फसल बेमौषम बारिश की वजह से खराब हो गया था। किसानों द्वारा खरीफ फसल की क्षति के लिये कराए गए बीमा की अवधि आधा समय गुजर जाने के बाद भी किसानो को क्षतिपूर्ति राशि नही मिलने के कारण भटकना पड़ रहा है।
गाँव के किसान रोहित साहू, इशांत साहू, रामसहाय साहू, नारायण साहू, अंकलहिन बाई साहू, तोमिन बाई साहू, शोभा राम साहू, विनय कुमार साहू, चिंता राम साहू, तीजउ राम साहू, चुनूराम साहू, गोपी राम साहू, सोहन लाल साहू, ओमप्रकाश साहू, विनोद साहू, डेविड साहू ने बताया कि इस विषय पर प्रशासनिक अधिकारियों से बात करने के बाद भी कोई समाधान नही निकल पाया है। तहसीलदार से बात करने पर जानकारी मिला कि राज्य सरकार द्वारा फंड में पैसा नही डालने के कारण किसानों को इसका लाभ नही मिल पाया है, जबकि किसानों द्वारा सेलूद में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में इस विषय पर आवेदन के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है। सभी किसानों ने निवेदन किया है कि जनप्रतिधियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारी इस समस्या का तत्काल निराकरण हेतु ठोस पहल करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *