रायपुर। आदिवासी मंडल भिलाई नगर के सदस्यों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सौजन्य मुलाकात किया । 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित है। जिसमे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बताया की 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रत्येक जिला में वृहद स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मौके पर क्रेडा सदस्य विजय साहू, आदिवासी मंडल के सुदामा नेताम, शोभराय ठाकुर, हेतसिहं ध्रुव, अचल सिंह वामन, अशोक कंगाले उपस्थित थे।
आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आदिवासी मंडल भिलाई नगर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को किया आमंत्रित
