पाटन। तहसील साहू संघ पाटन और तहसील यादव समाज के द्वारा दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल से समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मिलकर केंद्रीय कार्यालय में सुविधा की मांग किया था जिसे सांसद ने सहर्ष स्वीकार करते हुए तत्काल स्वीकृति प्रदान किया l किन्तु नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप के समाज विरोधी कृत्य के चलते दोनो समाज के भवन में प्रस्तावित मांग को दरकिनार करते हुए आज तक कार्य प्रारंभ नही किया है l तहसील साहू संघ पाटन में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत निर्माण कार्य के तकनीकी स्वीकृति कार्य का नाम शौचालय एवं स्नानागार निर्माण (महिला पुरुष) साहू पारा के पास नगर पंचायत पाटन आदेश क्रमांक 1010/जियोसांका/एमपिलेडस/2023 दिनाँक 22/05/2023 एवं सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत निर्माण कार्य के तकनीकी स्वीकृति कार्य का नाम किचन शेड एवं शुलभ शौचालय एवं सांस्कृतिक भवन यादव पारा के पास अखरा पाटन आदेश क्रमांक 1010/जियोसांका/एमपिलेडस/2023 दिनाँक 22/05/2023 तथा सीएमओ टी एस लेटर क्रमांक 1503/जियोसांका/एमपिलेडस/2023 दिनाँक 19/07/2023 को आदेश जारी किया जा चुका है l किन्तु नगर पंचायत अध्यक्ष के समाज विरोधी व उदासीनता के चलते अभी तक कार्य प्रारंभ नही किया गया है l कार्य को विलम्ब करके उसको लेप्स करने की मंशा जान पड़ता है l
नगर पंचायत पाटन के सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक ने बताया कि किसी कारण वश कार्य प्रारंभ नही किये जाने की स्थिति में एजेंसी बदलकर कार्य पूर्ण कराया जाएगा क्योकि सांसद की मंशा साफ और स्वच्छ है कि जो काम समाज के द्वारा उन्हें सौंपा गया है उसे हर हाल में पूर्ण किया जाएगा l कुंठा ग्रस्त होकर कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों को आने वाले समय मे जनता जवाब देगी l समाज विरोधी कृत्य को समाज कभी माफ नही करेगी l किसी भी समाज के द्वारा समाजिक लोगो की सुविधा के लिए मांग किया जाता है ताकि उसका लाभ सबको मिल सके इसमें किसी भी जनप्रतिनिधि को अधिकार नही है कि उस कार्य मे बाधा बने लेकिन नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष का व्यवहार जगजाहिर है l तानाशाही और भ्रष्टाचार में लिप्त अध्यक्ष के चलते नगरवासी विकास में हताश एवं निराश है l अध्यक्ष के रवैये से अपने आपको ठगा महसूस करने लगे है l
