सर्व ब्राह्मण समाज ने बुढेश्वर महादेव के दर्शनार्थियों को किया लस्सी वितरण

रायपुर, सावन में भोलेनाथ के दर्शन करने आने वाले भक्तों को सर्व ब्राह्मण समाज ने बुढेश्वर मंदिर चौक में लस्सी वितरण किया। वितरण से पूर्व समाज के प्रदेश एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा, ने सावन मास में शिव पूजा की महत्ता को प्रतिपादित किया । दिन 11से 2 तक समाज के पदाधिकारियों ने 70 लीटर लस्सी को ड्रम में लेकर जग से गिलास में डालकर पाच पाच के तीन ग्रुप में सैकड़ों राहगीरों एवं भक्तों को उनके पास में जाकर उनके हाथों में देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। समाज के कार्यकर्ताओं ने ऑटो में जा रहे वरिष्ठ जनों को दौड़ कर विशेष रूप से वितरित किया। उक्त अवसर पर अध्यक्ष ललित मिश्रा, जेपी शर्मा, पं ऋषि तिवारी, नीरज शर्मा, धनंजय शर्मा ,डॉ श्रद्धा दिवेदी नीतीश शुक्ला सहित पदाधिकारी उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *