भाजयुमो मध्य पाटन अध्यक्ष कुणाल शर्मा के नेतृत्व में भाजयुमो के नव मतदाता संपर्क अभियान का शुभारंभ

पाटन। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के निर्देशानुसार प्रत्येक विधानसभा में प्रथम बार मतदान करने वाले युवक/ युवतियों से संपर्क कर उनका अभिनंदन कार्यक्रम “नव मतदाता संपर्क अभियान” के तहत मध्य पाटन मण्डल के ग्राम चुनकट्टा एवम् फुंडा क्षेत्र में प्रथम बार मतदान कर रहे युवा साथियों से मिलकर भाजयुमो परिवार के तरफ़ से उनको अभिनंदन पत्र देकर माला पहना कर सम्मानित किया गया।
क्षेत्र के युवा साथियों से मिलकर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा युवाओं के हित में किए गए कार्योँ को भी प्रमुखता से रखा और राज्य के आगामी चुनाव 2023 में छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनाने की अपील कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया जिसमे प्रमुख रूप से भाजयुमो जिला महामंत्री मनोज शर्मा, पाटन विधानसभा प्रभारी मयंक गुप्ता , विधानसभा सह प्रभारी आनंद ताम्रकार, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष कुणाल शर्मा, महामंत्री सागर सोनी उपाध्यक्ष यशवंत सेन, उपाध्यक्ष रोशन वर्मा, उपाध्यक्ष शुभम सोनवानी, भाजपा शक्ति केंद्र संयोजक जय वर्मा,शंकर यदु ,गोपी यादव, दीपक चक्रधारी, गुरुदेव, जेठमल जैन, सागर वर्मा, टिकुम यादव, विक्रम यादव, देवेंद्र वर्मा, राहुल ठाकुर, मनीष चंदेल, राहुल वर्मा, शिवम यादव, गौरव नायक, कुलेश्वर वर्मा, हरिशंकर साहू , मुकेश ठाकुर, रविन्द्र कोसले, हिमांशु कुर्रे, अभिषेक ठाकुर, पोषण साहू, तुषांत राजपूत, अजय साहू सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *