
विक्रम शाह की खबर,,,, कुम्हारी । युगबोध आफसेट प्रा. लि. कुम्हारी द्वारा मजदूरों की भविष्य निधि की राशि जमा नहीं की जा रही थी इसलिए केमिकल्स मजदूर यूनियन के माध्यम से कंपनी के मजदूर तथा छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के समर्थक श्रमिकगण द्वारा संस्थान के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया। गुरुवार प्रातः 11 बजे श्रमिक कुम्हारी बाजार चौक में एकत्रित होकर वहां से छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष भीमराव बागड़े के नेतृत्व में रैली निकाली जो घासीदास नगर, कांजी हाऊस चौक होकर जी. ई. राष्ट्रीय राजमार्ग से युगबोध आफसेट कंपनी के सामने पहुंची। ।मजदूरों द्वारा न्यायालय से मिले विजयी निर्णय की प्रसन्नता में श्रमिकों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर स्वागत किया तथा फटाखे फोड़कर मिठाईयां बांटी । धरना स्थल पर हुई सभा को कामरेड भीमराव बागड़े के अलावा एक्टू से ब्रिजेन्द्र तिवारी, ए.जी. कुरैशी, धनंजय शर्मा, भोजराम साहू, हेमंत भारती, दिनेश गुप्ता आदि वक्ताओं ने संबोधित किया । वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि श्रमिक राधा सोनकर सहित 25 श्रमिक जो कि विगत 8-10 वर्षो से संस्थान में कार्यरत है । कंपनी द्वारा मजदूरों की भविष्य निधि की राशि जमा नहीं की जा रही थी इसलिए केमिकल्स मजदूर यूनियन के माध्यम से भविष्य निधि कार्यालय में शिकायत की गई थी । भविष्य निधि न्यायालय में चली लम्बी सुनवाई के पश्चात 37, 44484/- रू. जमा करने का आदेश दिनांक 08.08.2022 को पारित किया गया जो प्रत्येक श्रमिकों के नाम से करीब 1,84000/- रू. जमा किया जाना है लेकिन कंपनी द्वारा उल्लेखित राशि कंपनी के खाते में जमा तो किया गया, किन्तु श्रमिकों के खातों में राशि जमा नहीं किया गया । इसलिए श्रमिकों द्वारा धरना देकर राशि जमा कराये जाने हेतु जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार रवि विश्वकर्मा को सौंपा । किसी भी विषम परिस्थितियों को संयमित करने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन के थाना प्रभारी केशव कोसले के नेतृत्व में सजगता से डटे। इस धरना प्रदर्शन का संचालन तुलसी देवदास व पुनाराम साहू ने किया ।वर्शनहमारा निवेदन है कि माननीय न्यायालय द्वारा पारित निर्णय का परिपालन कर संस्थान श्रमिकों को जो उनके अधिकार हैं भविष्य निधि की राशि प्रत्येक श्रमिकों के नाम पर उनके खातों पर जमा किया जाए। यदि युगबोध आफसेट प्रा. लि. कंपनी न्यायालय के निर्देश का तत्काल पालन नहीं करती है तो भविष्य में श्रमिकों द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन और आंदोलन किया जाएगा । ऐसी स्थिति ना बन पाए इसलिए आज हमारे द्वारा एक ज्ञापन जिलाधीश दुर्ग एवं पुलिस अधीक्षक को नायब तहसीलदार के माध्यम से सौंपा गया है ताकि इस पर शीघ्र उचित कार्यवाही हो सके ।
