अंतागढ मे महिला कांग्रेस कमेटी की बैठक

कांकेर से विकास कुमार अंभोरे की रिपोर्ट,,,छत्तीसगढ़ :- कांकेर जिले के अंतागढ विधानसभा के अंतर्गत ग्राम आमाबेड़ा में वन विभाग के विश्राम गृह में महिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सुभद्रा सलाम अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर , सुनील गोस्वामी सचिव जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर उपस्थित हुए। बैठक में महिला कांग्रेस कमेटी को और सुदृढ़ बनाते हमेशा आगे रहते हुए कार्य करने पर चर्चा हुई एवं बिते दिनों प्रदेश कांग्रेस पार्टी के निर्देशानुसार बुथ चलो अभियान चलाया गया था एवं प्रत्येक बुथों से एक एक पार्टी बी.एल.ओ. न्युक्ति किया जाना था जिसका गठन भी किया गया है इन्हीं विषयों पर परिचर्चा किया गया। सुभद्रा सलाम ने कहा कि आगामी कुछ महीनों मे विधानसभा का चुनाव होना है, हमें प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के नेतृत्व मे उनके द्वारा किये गए विकास कार्यो ,जन कल्याण कारी योजनाओ को लेकर जनता के बीच जाना है। हमारा कांग्रेस संगठन बहुत ही मजबूत स्थिति मे है। कांग्रेस सभी वर्गो को साथ लेकर चलने वाली सबसे पुरानी, गांधीवादी, आजादी की लडाई लड़ने वाली पार्टी है। हम सभी कार्यकर्ता के सामूहिक प्रयास से एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनाना है। बैठक में महिला कांग्रेस कमेटी आमाबेड़ा के पदाधिकारियों के साथ साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, युथ कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *