रानीतराई। रानीतराई निवासी वर्तमान निवास उतई के युवा कवि समीर चन्द्र साहू का चयन इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में संगीत शिक्षा के लिए हुआ है । समीरचन्द्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उतई के सत्र 2022-23 में 12 वी पास कर अपनी साहित्य एवं संगीत की रुचि को आगे बढ़ाने और निखार देने के लिए खैरागढ़ विश्वविद्यालय के अभिरुचि परीक्षा में शामिल हुए तथा गीत संगीत की प्रस्तुति देकर चयनित हुए , मुख्य विषय के तौर लोकसंगीत तथा सहायक विषय के तौर पर हिंदी साहित्य चुनकर अपनी लोक संस्कृति , साहित्य को आगे बढ़ाने का सोच रखने वाले समीर ने कहा अपने परिवार तथा छत्तीसगढ़ महतारी की कृपा से छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति कला साहित्य को आगे बढ़ता रहूंगा । समीर चन्द्र साहू रानीतराई निवासी समाजसेवी धनराज साहू व पूर्व सरपंच श्रीमती करुणा साहू के नाती है ।
समीर के चयन पर रानीतराई सरपंच निर्मल जैन , प्रहलाद साहू , कुसुम साहू ,ओम साहू , श्रीमति कमला साहू ,महेंद्र साहू , डा हिमांचल साहू ,देवेंद्र पटेल , किशन हिरवानी ,गंगादीन साहू , दिनेश साहू अध्यक्ष साहू समाज पाटन ,खेमलाल साहू महासचिव ने बधाई के साथ शुभकामनाएं दिए है ।
युवा कवि समीरचन्द्र का चयन खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय में चयन
