NYK दुर्ग ने जल संरक्षण पर किया क्विज का आयोजन

  • पानी बचाना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है- नितिन शर्मा

उतई। नेहरू युवा केन्द्र दुर्ग युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा ज्ञानोदय शिक्षा एवं जन कल्याण संगठन के सहयोग से जल संरक्षण विषय पर जिले के विभिन्न ग्रामों में जाकर क्विज़ प्रतियोगिता के माध्यम से जनजागरूकता लाने का प्रयास किया जा रहा है एवं प्रतिभागियों को मोमेंटो से सम्मानित भी किया जा रहा हैं।
केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक यादवेंद्र साहू ने बताया एनवाईके दुर्ग जिला युवा अधिकारी नितिन शर्मा के मार्गदर्शन में जिले के युवा मंडलो के सहयोग से ग्रामीणों में जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता लाने के लिए क्विज़ प्रतियोगिता सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण के कारक व उपाय, वाटर हार्वेस्टिंग के लाभ, कैच द रैन के उद्देश्यों को लेकर जागरूकता फैलाई जा रही है। साथ ही ग्राम के चौक चौराहों, स्कूलों व ग्राम पंचायतों के माध्यम से जल को संरक्षित करने के लिए संकल्प भी दिलाई जा रही है।
संघर्ष युवा संगठन द्वारा ग्राम अछोटी, कोटनी, कुटेलाभाठा, मोहलाई, नगपुरा, महमरा सहित विभिन्न स्थानों में जाकर जनजागरूकता फैलाई गई है।
जिला युवा अधिकारी नितिन शर्मा ने कहा मनुष्य के साथ जितने भी जीव पेड़ पौधे जीवन यापन करते हैं। सबके लिए जल अत्यंत ही महत्वपूर्ण एवं उपयोगी है। आज के समय में यदि हमें जल ना मिले तो हमारा जीना मुश्किल हो जाएगा जिसके लिए हम सभी की यह नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि जल का दुरुपयोग ना करें। अनावश्यक रूप से कहीं पर भी जो हम लोग पानी को खोल कर छोड़ देते हैं। पानी व्यर्थ का बहता रहता है ऐसा ना किया जाए तथा जल के महत्व को समझा जाए।
इस अभियान को सफल बनाने में चंचल साहू, आँचल, पूनम, हेमा, राशि, खुशी, हिमांशी, हुलेश्वरी, राधा यादव, पायल, तुषार यादव सहित सभी ग्राम के सरपंच, युवा मंडल सदस्य व ज्ञानोदय शिक्षा एवं समाज कल्याण संगठन के स्वयंसेवकों सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *