दुर्ग पुलिस कप्तान का उतई आगमन पर जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत

उतई ।नगर पंचायत उतई अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी सहित नगर के जनप्रतिनिधियों ने दुर्ग जिले के पुलिस कप्तान शलभ सिन्हा के नगर पंचायत उतई आगमन पर नगर पंचायत उतई के नवीन बने विश्राम गृह में उनका स्वागत अभिनंदन कर सौजन्य मुलाकात कर उनसे नगर के कानून व्यवस्था संबधी चर्चा किया गया। एस पी शलभ सिन्हा ने जनप्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान कहा की किसी भी प्रकार नगर में कानून व्यवस्था पर कोई परेशानी आए तो तुरंत मुझसे चर्चा करे ताकि समस्या का समाधान त्वरित किया जा सके।इस दौरान अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी थाना प्रभारी मनोज प्रजापति पार्षद प्रहलाद वर्मा वीरेंद्र गोस्वामी सुरता सिंह गढ़े विधायक प्रतिनिधि भावेश साहू एल्डरमैन प्रेम नारायण साहू खुमान साहू साहू देवेंद्र राजपूत उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *