अंजोरा स्कूल में शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन शाला नायक अर्चना साहू उप शाला नायक लोकेश बने

शास.उच्च.माध्य.शाला अंजोरा (ख) दुर्ग में छात्र संघ चुनाव के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाने शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में यशवंत श्रीवास्तव (ASI) सहायक उप निरीक्षक दुर्ग थाना, विशेष अतिथि नागेन्द्र बंछोर (ASI) सहायक उप निरीक्षक दुर्ग थाना, हेमंत देशमुख अध्यक्ष शाला विकास तथा अध्यक्षता होरीलाल चतुर्वेदी प्राचार्य ने किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती माता के प्रतिमा का पूजा अर्चना कर व सरस्वती वंदना अर्चना साहू,अदिति डडसेना व मोनिका रावटे ने प्रस्तुत कर किया । स्वागत उदबोधन प्राचार्य होरीलाल चतुर्वेदी ने प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम पर प्रकाश डाला वही सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए अनुशासन बनाये रखने के लिये प्रेरित किया। छात्र संगठन के निर्वाचित सभी पदाधिकारी को मुख्य अतिथि यशवंत श्रीवास्तव ने शपथ दिलाया जिसमें शाला नायक कु.अर्चना साहू 12वी, उपशाला नायक लोकेश 11वी, छात्रा प्रतिनिधि अदिति डडसेना 12वी, सांस्कृतिक सचिव- मोनिका रावटे 11वीं, सांस्कृतिक सह सचिव निशा 10वी, क्रीडा सचिव भूमिका साहू 12वीं, क्रीड़ा सह सचिव दीपांशु चनाप, बागवानी प्रभारी- लक्ष्मी 12वीं, स्वास्थ्य प्रभारी- लता साहू 12वीं, अनुशासन प्रभारी -करूणा साहू 11वीं ने शपथ लिया। कार्यक्रम के अतिथि नागेन्द्र बंछोर व हेमंत देशमुख ने भी अपनी बात रखते हुए सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रदान किया । मुख्य अतिथि यशवंत श्रीवास्तव ने अपने उदबोधन में अनुशासन से रहने की बात कहा और अपने काम को स्वयं पहले करके दिखाओ तभी दूसरे भी साथ देगा चिंता मुक्त रहने तथा कानून व ट्रेफिक नियमों को पालन करने का सलाह दिया सभी पदाधिकारी को बधाई दिया । कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता जीवविज्ञान शिवनारायण देवांगन आस व आभार प्रदर्शन शाला नायक अर्चना साहू ने किया। इस अवसर पर व्याख्याता गण शिवनारायण देवांगन, ममता देवांगन, खुशबू जैमिनी, काकुली बोस, अंजुलता त्रिपाठी, उमा राठौड़, मनोज कुमार गुप्ता, शारदा साहू, भिनेश्वरी साहू, व्यायाम शिक्षक सुभाषिनी ऐलन, विज्ञान सहायक शिक्षक अभिलाषा साहू, मीना रावटे, कार्यालय सहायक बालेश ठाकुर, कांती वर्मा, फगनी निषाद, स्वाती शर्मा, चमेली साहू आदि सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *