ग्राम दाढ़ी में नवीन शासकीय महाविद्यालय का शुभारंभ ,,संसदीय सचिव रहे मुख्य अतिथि,,

आज नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दाढ़ी में नवीन शासकीय महाविद्यालय का शुभारंभ .गुरुदयाल सिंह बंजारे संसदीय सचिव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ,वरिष्ठ कांग्रेसनेता सुरेंद्र तिवारी ,विजय बघेल , महाविद्यालय के शिक्षक,पालक एवं नवप्रवेशी छात्र छात्राओं शामिल हुए, संसदीय सचिव ने सभी छात्र छात्राओं को बधाई दी।उन्होंने कहा कि दाढ़ी क्षेत्र के बेटे – बेटियों की बहुप्रतीक्षित मांग को प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल जी ने पूरा किया हैं अब दाढ़ी क्षेत्र के बच्चो को शिक्षा ग्रहण करने के लिए दूरदराज अन्य जगहों पर नहीं जाना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *