कंजक्टिवाइटिस वायरल केसेस के व्यापक स्तर पर बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग अर्लट मोड में

पाटन। पिंक आई या कंजक्टिवाइटिस वायरल केसेस के व्यापक स्तर पर बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग अर्लट मोड में आ गया शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम चरोदा भिलाई 3 सैय्यद असलम ने बताया कि सभी स्कूलों कालेजों में स्वास्थ्य विभाग जन जागरुकता अभियान प्रारंभ कर दिया है जिन क्षेत्रों में मरीजों की संख्या अधिक है शिविर लगाकर उपचार किया जा रहा है हाई स्कूल सिरसा कला,हाई स्कूल चरोदा,हाई स्कूल देवबलोदा, प्राथमिक शाला पचपेड़ी में शालेय छात्र छात्राओं को कंजक्टिवाइटिस (पिंक आई ) आंखों का संक्रमण के संबंध में जानकारी दी गई सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सोशन फिलिप्स, जैनी रैम्बो,प्रिसी मसीह,आमेशवरी साहू ने बताया कि वायरस के पनपने के लिए नमी चाहिए ओर इन दिनों लगातार बारिश से वायरस, बैक्टीरिया को पनपने अच्छा समय मिला है नंगी आंखों से ए दिखता नहीं है ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजिका श्रीमती देवीला चंद्राकार शांता पाटिल, श्रीमती पी शर्मा, श्रीमती गवेल छात्र छात्राओं को बताया कि वारयल अर्थात हर एक को आसानी से पहुचना क्योंकि जिसे कंजक्टिवाइटिस हो गया तो इसका संक्रमण हवा के माध्यम से, चीजों एंव सतह के माध्यम से ओर इस समय मोबाइल के उपयोग से आसानी स्वस्थ व्यक्ति तक पहुंच रहा है इसलिए मरीज को चाहिए के ऐसी स्थिति में घर से बाहर ना निकले काला चश्मा अवश्य पहने, अपनी आंखों को ज्यादा ना रगड़े,सुबह शाम ठंडे पानी से आंखों को धोएं।

इस संबंध में खंड चिकित्सा अधिकारी डा आशीष शर्मा सभी बीईटीओ व स्वास्थ्य सुपरवाइजर भिलाई 3,गाडाडीह, रानीतराई,झीट, सेलूद,पाटन की आवश्ययक बैठक लेकर हिदायतें एहतियात बरतने एंव आई ड्रॉप, पैरासिटामॉल टेबलेट, एंटी एलर्जिक दवा के संबंध में जानकारी प्राप्त कर किसी भी दशा में इसको प़ैनिक बनने से समुदाय में जन-जागरूकता अभियान चलाने निर्देश दिए हैं। इस संबंध में नेत्र सहायक अधिकारी लोकेश्वर ठाकुर,यौग़यया बंडी,एम आर शेख, जसविंदर कौर विरर्दी द्वारा स्कूलों एंव ग्रामो में पहुंच कर नेत्र जांच कर आई ड्रॉप एंव दवा वितरण किया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *