उतई । नगर पंचायत उतई के नेहरू नगर व बंजारी पारा के एवं गयत्री मंदिर बाजार चौक खोपली मचादुर मुख्य मार्ग में स्थित गौठान (दैहान) को हटाने के लिए नगर वासियों ने अधिकारी सीएमओ को सौंपा ज्ञापन। नगर के दैहान मुख्य मार्ग के पास स्थित है,जिससे सैंकड़ों के तादात में पशु बीच मार्ग में बसेरा बना चुके हैं,जिसके कारण लोगो को आवाजाही में काफी दिक्कत हो रही है , मार्ग में आने जाने के समय लोगो बीज वाद विवाद लगातार हो रही है,साथ में पशुओ की आपसी लड़ाई के कारण स्कूली बच्चों व नगर वासी लगातार गंभीर रूप से घायल हो रहे है। घटना दुर्घटना तेज हो गई है। नगर वासी अधिक परेशान हो चुके है। इस दौरान अश्वनी यादव, लोकेश कुमार, खिलेंद्र ठाकुर उमाशंकर कोसरिया , ललित कुमार साहू तुलेश्वर कुमार, पुष्पराज, कमला बाई, धनीराम साहू, शीतलेश्वर रिगरी नगर वासी अधिक संख्या में उपस्थित थे।
उतई नेहरू नगर व बंजारी पारा में पशुओं को अन्य जगह व्यवस्थित करने के लिए नगर वासियों ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन
