मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर से बढ़ाया प्रदेश का मान- दुर्गा नेताम

पाटन. दुर्ग जिला पंचायत सभापति श्रीमती दुर्गा कमलेश नेताम ने आईएएनएस-सीवोटर के सर्वे के मुताबिक प्रदेश सरकार की कामकाज से 81.06 प्रतिशत संतुष्टि के साथ भूपेश सरकार देश मे दूसरे नंबर पर है। साथ ही कांग्रेस शासित राज्यों में के मुख्यमंत्रियों मे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सर्वाधिक लोकप्रिय घोषित किए जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई देते हुए खुशी व्यक्त किया है।

उन्होने कहा है कि- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस पार्टी द्वारा चुनाव के पूर्व किए वादे के अनुरूप 2500 क्विंटल मे धान खरीदी की वही अंतर की राशि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 19 लाख से ज्यादा किसानों के खाते में 5700 करोड़ रुपये जमा करा रही है।बिजली भी अन्य राज्यों की तुलना में काफी कम दर में आम उपभोक्ताओं तक पहुंच रही है।इसके अलावा सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राहियों तक पहुंच रही है।इससे न सिर्फ हितग्राहियों की आर्थिक स्थिति सुधर रही है बल्कि गांव,गरीब, मजदूर और किसान समृद्ध हो रहे है। न्याय योजना के माध्यम से प्रदेश के भूपेश सरकार ने जहां चुनाव में किया हुआ वादा पूरा किया, वहीं कोरोना संकट के विपरीत समय पर आर्थिक संबल प्रदान किया। इससे मजदूर और किसान ही नहीं सभी वर्ग के लोग समृद्ध हो रहे है। मजदूर और किसानों के हाथों में पैसे आने से व्यापार व व्यवसाय बढ़ रहा है इससे प्रदेश में आर्थिक गतिविधियां भी बढ़ रही है।मनरेगा के क्रियान्वयन में प्रदेश सरकार ने पूरे देश में कीर्तिमान स्थापित किया है। यही सब कारण है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इतने लोकप्रिय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *