भिलाई-3. दुर्ग जिले के भिलाई3 चरोदा नगर निगम में रहने वाली 55 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत मंगलवार को हुई है। जिसकी पुुष्टि एम्स अस्पताल रायपुर द्वारा किये जाने के बाद महिला के परिजनों को भी क्वारंटाइन किया गया है। बुधवार सुबह दुर्ग कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भूरे ने चरोदा पहुंचकर वहां के हाईटेक कॉलोनी को स्वास्थ्य और पुलिस विभाग के कर्मचारियों की मौजूदगी में सील की कार्रवाई की गई। मिली जानकारी के अनुसार वृद्धा के परिजनों का भी सैंपल कोरोना जांच के लिए लिया जाएगा। वहीं पूरी कॉलोनी को भी सैनिटाइज किया जाएगा।
चरोदा निवासी महिला के पैर में घाव था, जिसका उपचार वह भिलाई रेलवे अस्पताल में करा रही थी। मंगलवार सुबह डॉक्टरों ने उसे राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए रेफर कर दिया। वहां के डॉक्टरों ने भी महिला के एम्स रेफर कर दिया। एम्स में पहुंचने से पहले वृद्धा की मौत हो गई। डॉक्टरों ने जब महिला का कोरोना सैंपल लिया तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दुर्ग सीएमएचओ डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि वृद्धा की कोरोना से मौत की खबर मिलते ही तुरंत स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके परिजनों के घर पहुंची और उन्हें क्वारंटाइन किया गया।
