छत्तीसगढ़ में कोरोना से तीसरी मौत, चरोदा-भिलाई की 64 वर्षीय महिला की मौत के बाद रिपोर्ट आई पॉजिटिव

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहा है। पहले की अपेक्षा अब ज्यादा तेजी से फैल रहा है. कोरोना से मौतों में भी इजाफा देखने को मिला है। प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस से तीसरी मौत हो गई है। दुर्ग जिला के चरोदा- भिलाई 3 की महिला की मौत रायपुर में हुई है। इससे पहले राजधानी के बिरगांव के एक फैक्टी केे मजदूर और बिलासपुर के मस्तुरी में 9 साल की बच्ची की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है।

जानकारी के मुताबिक मृतक 64 वर्षीय महिला दुर्ग जिले के चरौदा के हाउसिंग बोर्ड कालोनी की रहने वाली है. महिला का इलाज भिलाई के रेलवे अस्पताल में इलाज रहा था, लेकिन उसे रायपुर रेफर कर दिया गया था. पचपेड़ी नाका स्थित एक निजी अस्पताल से महिला को फिर डॉक्टरों ने एम्स रेफर कर दिया. जहां एम्स के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिया. महिला में कोरोना वायरस के लक्षण दिख रहे थे।

अब मौत के बाद महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित पाई गई है. महिला के परिजनों को भी क्वारंटाइन कर दिया गया है. इसके लिए देर रात ही टीम चरोदा भेजी गई है. महिला का शव रायपुर में ही है. दुर्ग जिला प्रशासन ने चरौदा के हाउसिंग बोर्ड कालोनी क्षेत्र को कंटेंनमेंट जोन घोषित कर क्षेत्र को सील कर दिया है. जिले में कोरोना से यह पहली मौत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *