पाटन— मुख्य मंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन पर कलेक्टर दुर्ग के मार्गदर्शन में वृहद पौध रोपण के अंतर्गत पाटन से व्यहा रानितराई से जामगांव आर तक सड़क किनारे वृक्षा रोपण मातृ छाया पथ वृक्षारोपण का कार्य पाटन नगर के चंडी मन्दिर के पास से प्रारम्भ हो गया है पौध रोपण एव तार घेरा लगाने का कार्य का शुभारंभ पत्रकार संघ अध्यक्ष संदीप मिश्रा ने पूजा अर्चना के साथ हुआ वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पाटन से व्यहा रानितराई जामगांव आर तक सड़क किनारे लगभग 6 हजार विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे जायँगे जिसकी सुरक्षा की भी व्यवस्था की जावेगी इस अवसर पर वन विभाग केरेंज अफसर किशोर साहू,वनपाल दुष्यन्त वर्मा,वनपाल विक्रम सिंह ठाकुर,हर्ष वीर काकडे व देवेश दुबे वनरक्षक के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे
