
पाटन भारतीय जनता पार्टी विधान सभा स्तरीय जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया जिसमें पाटन विधान सभा के चारो मण्डल के कार्यकर्ता शामिल रहे, विधान सभा की समस्या जो मुख्यमंत्री रहकर पूरा नहीं कर पाए l उन समस्याओं को लेकर जनता के हित में जनपद पंचायत के सामने धरना दिया जिसमे भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार द्वारा कार्य नही कर पाने का आरोप लगाया पार्टी ने राज्यपाल के नाम सौप ज्ञापन में पाटन क्षेत्र के चहुमुखी विकास जिस रफ़्तार से भाजपा के पंद्रह वर्षों के शासन काल मे हुआ था वह विकास कार्य थम सा गया है। क्षेत्र का विधायक राज्य की मुख्यमंत्री होने के बावजूद ग्राम पंचायत, नगर पंचायत एवं नगर पालिका विकास नही होने का आरोप लगाया है मुख्य वक्ता सांसद विजय बघेल ने कांग्रेस पर प्रांत के सभी मामलों में भ्रष्टाचार से लिप्त बताया सांसद ने कहा कि कांग्रेस में अहंकारी नेताओं का जमवाड़ा है भाजपा में सरल स्वभाव एवम सबको साथ लेकर चलने वाले नेता के नेतृत्व में काम हो रहा है भूपेश पर से कांग्रेस के कार्यकर्ता का ही भरोसा समाप्त हो गया है पाटन की जनता जागरूक है जो पाटन में हुए कथित विकास कार्यों में हुए भ्रष्टाचार की कलई खोलेगी ,,श्री बघेल ने कहा कि लोग अब कांग्रेस कुशासन से परेशान हो गए है बदलने का पक्का निर्णय कर चुके है अनियमित कर्मचारी के प्रति वादा खिलाफी किया है ,जनता इतनी परेशान है कि उन्हें नग्न प्रदर्शन करना पड़ रहा है सासंद ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता अब चुनाव का इंतजार कर रही है की कब कांग्रेस के कुशासन को उखाड़ फेंके सभा के पश्चात भाजपाइयों ने जनपद चौक से एस डी एम आफिस तक कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए एस डी एम के अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार आलोक वर्मा को लाल एवम हरे चुड़ियोंके साथ ज्ञापन सोपा संचालन मध्य मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू ने किया आभार प्रदर्शन महामंत्री हरी शंकर साहू ने कियासभा को लोकमणि चंद्राकर, कुम्हारी मंडल अध्यक्ष राजू निषाद,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दिव्या कलिहारी, प्रीतपाल बेलचंदन, कैलाश चंद्र शर्मा,सुरेंद्र साहू,कीर्ति नायक, पी एन दुबे, जिला पंचायत सदस्य हर्षा चंद्राकर,मंडल प्रभारी सच्चिदानंद उपासने ,जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने संबोधित किया उक्त आक्रोश रैली में सांसद दुर्ग विजय बघेल, दुर्ग जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ,विधानसभा प्रभारी सच्चिदानंद उपासेन,जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती हर्षा चन्द्राकर , कैलाश शर्मा , देवेंद्र चंदेल,खेमलाल साहू,लालेश्वर साहू,लोकमनी चन्द्राकर ,राजू निषाद , उत्तरा सोनवानी कीर्ति नायक,निशा सोनी,रानी बंछोर,दामोदर चक्रधारी,केवल देवांगन,राजेश चंद्राकर,सुलेन साहू, चंद्रिका साहू,विनय चंद्राकर,मिथलेश शुक्ला,शीतल साहू, फरहा राम धीवर,रामवतार साहू,राजू साहू,राकेश पांडेय,गोल्डी गोस्वामी,पी एन दुबे ,सुरेंद्र साहू, बसंत चंद्राकर,रूप सिंह सिन्हा,दिनेश साहू,होरीलाल देवांगन,नेता प्रतिपक्ष योगेश भाले,कैलाश यादव, खिलावन वर्मा के अलावा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे

